राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया में जिला परिषद द्वारा 37 नई ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, यदि वज़ीरपुर को नई पंचायत समिति का दर्जा मिलता है, तो जिले में पंचायत समितियों की संख्या सात से बढ़कर आठ हो जाएगी।
पंचायती राज विभाग की ओर से इस पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, और आमजन से 6 मई 2025 तक इस पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। 96 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है, जबकि शेष 130 ग्राम पंचायतों को यथावत रखा गया है।
खंडार पंचायत समिति में अब 31 की जगह 37 ग्राम पंचायतें होंगी
खंडार पंचायत समिति में अब 31 के स्थान पर कुल 37 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान ग्राम पंचायतें: खिदरपुर जादौन, नायपुर, तलावड़ा, गोठबिहारी, बिचपुरी गुजरान, क्यारदा कलां, बालेर, कुरेड़ी, कोसरा छारेड़ा तोड, रोडावदा, बहबहरावंडा कलां, अक्षयगढ़ सिंगोरकला, बरनावदा, अनियाला, गोठड़ा, मेईकला, मण्डावर, खण्डेवला, पाली, दोलतपुरा, अल्लापुर, छाण, बहरावंडा खुर्द, लहसोड़ा, रामपुरा, चितारा, फलौदी, टोडरा, दुमोदा, हलोंदा।
पुनर्गठित पंचायतें: खिदरपुर जादौन, बिचपुरी गुजरात, अक्षयगढ़, सिंगोरकला, खण्डेवला, दोलतपुरा, अल्लापुर, छाण, लहसोड़ा, चितारा, फलौदी।
नई पंचायतें: बाजौली, करीरा कला, फरिया, बाढ़पुर, सवाईगंज, बलवन खुर्द।
मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र में अब 27 की जगह 29 पंचायतें होंगी
मलारना डूंगर पंचायत समिति, सवाई माधोपुर जिले में अब 27 की जगह कुल 29 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान ग्राम पंचायतें: निमोदा, करेल, फलसावटा, बहतेड़, मलारना डूंगर, शेषा, तारनपुर, डिडवाड़ा, अनियाला, कुंडली नदी, भूखा, बिच्छिदोना, दोनायचा, चक बिलोली, पीलवा नदी, सांकड़ा, श्यामोली, मकसूदनपुरा, एबरा, भाडोती, भारजा नदी, चांदनोली, कहार उर्फ बड़ा गांव, गंभीरा, खिरनी, जोलंदा, बड़ागांव ।
पुनर्गठित पंचायतें: निमोद, करेल, फलसावटा, शेषा, तारणपुर, कुण्डली नदी, भूखा, बिच्छीदौना, दोनायचा, भाड़ौती, भारजा नदी।
नई पंचायतें: मानोली और दिवाड़ा को नई ग्राम पंचायत के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में 23 की जगह 27 पंचायतें होंगी
चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में पहले 23 पंचायतें थीं, लेकिन अब 27 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान पंचायतें: महापुरा, टापुर, शिवाड़, ईसरदा, सारसोप, पांवडेरा, डिडायच, झोपड़ा, भगवतगढ़, आदलवाड़ा कला, जौला, बिंजारी, भेडोला, चौथ का बरवाड़ा, बलरिया, रजवाना, डेकवा, कुश्तला, मुई, खिजूरी, पांचोलास, रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़।
पुनर्गठित पंचायतें: टापुर, सारसोप, डिडायच, झोपड़ा, बलरिया, रजवाना, डेकवा, कुश्तला, मुई, रवांजना डूंगर
नई पंचायतें: एचेर, बगीना, कुम्हारिया, जुवाड़।
सवाई माधोपुर पंचायत समिति में 37 की जगह 42 पंचायतें होंगी
सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 42 पंचायतें प्रस्तावित हैं।
वर्तमान में शामिल पंचायतें: बंधा, लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, नींदड़दा, सीणोली, सुनारी, सूरवाल, मैनपुरा, अजनोटी, जड़ावता, गौगोर, दोबड़ा कलां, मखौली, सेलू, चकेरी, पढ़ाना, बाडोलास, ओलवाड़ा, एण्डा, श्यामपुरा, भदलाव, कुण्डेरा, रांवल, छारोदा, खिलचीपुर, शेरपुर, हिम्मतपुरा, खटूपुरा, दोंदरी, पचीपल्या, करमोदा, आटूनकलां, रामड़ी, गंभीरा, जीनापुर, डूंगरी, भूरी पहाड़ी |
पुनर्गठित पंचायतें: जड़ावता, गौगोर, सेलू, पढ़ाना, बाडोलास, ओलवाड़ा, एण्डा, छारोदा, शेरपुर, हिम्मतपुरा, खटूपुरा, दोंदरी, आटूनकला, रामड़ी, गंभीरा, जीनापुर।
नई ग्राम पंचायतें: खाटकलां, लोदीपुरा, घुड़ासी, धमूणकलां, सवाईगंज।
बामनवास पंचायत समिति में 39 की जगह 47 पंचायतें होंगी
बामनवास पंचायत समिति, जिला सवाई माधोपुर में पुनर्सीमांकन, पुनर्गठन और नवसृजन के बाद अब 39 की जगह कुल 47 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान में शामिल पंचायतें: डुंगरपट्टी, अमावरा, भांवर, सुकार, रिवाली, बिचपुरी, डुंगरपाड़ा, मीना कोलेता, ककराला, लिवाली, घुड़ला, कोहली, प्रेमपुरा, टुण्डिला, जाहिरा, रानीला, शफीपुरा, गण्डाल, गुर्जर बड़ौदा, कायला, सीतोड़, पीपलाई, नारौली चौड़, सांचोली, सुंदरी, बरनाला, बाटोदा, गोठ।
पुनर्गठित पंचायतें: डुंगरपाड़ा, लिवाली, कोहली, प्रेमपुरा, टुण्डिला, रानीला, शफीपुरा, गोठ।
नई ग्राम पंचायतें: गुर्जर कायला, सराय, नागतलाई, सिरसाली, पलासोद, भावड़, महरावण्ड, बैरखण्डी।
बौंली पंचायत समिति में 24 की जगह 31 पंचायतें होंगी
बौली पंचायत समिति में अब 24 की जगह कुल 31 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान में शामिल पंचायतें: बौली क्षेत्र में पहले से ही बोरदा, मित्रपुरा, उदगांव, गौतोड, दतूली, पीपलदा, कुशलपुरा, मोरण, बपुई, लाखनपुर, झनून, कोड्याई, जस्टाना, गालद कलां, मामडोली, बड़ागांव सरवर, कोलाड़ा, थडोली, बागडोली, नीमोद, पीपलवाड़ा, हथडोली, हिन्दूपुरा।
पुनर्गठित ग्राम पंचायतें: मित्रपुरा, उदगांव, कुशलपुरा, लाखनपुर, झनून, कोलाड़ा, थडोली, बागडोली, हिन्दूपुरा।
नई ग्राम पंचायतें: नानतोडी, गोठड, जयलालपुरा, बंधावल, जटावती, डिडवाड़ी।
गंगापुर सिटी में वजीरपुर बनी नवीन पंचायत समिति
पंचायत समिति गंगापुर सिटी से वजीरपुर को नवीन पंचायत समिति बनाया गया है। पूर्व में पंचायत समिति गंगापुर सिटी में 43 ग्राम पंचायतें थीं। अब वजीरपुर को नवीन पंचायत समिति बनाए जाने से उसमें 24 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। वहीं गंगापुर सिटी में 26 ग्राम पंचायतें होंगी। इसके अतिरिक्त वजीरपुर क्षेत्र में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं, जिससे वजीरपुर पंचायत समिति में कुल 50 ग्राम पंचायतें होंगी।
वर्तमान में गंगापुर सिटी पंचायत समिति में रॅडायल गुर्जर, मोहचा, भालपुर, सिवाला, खण्डीप, फुलवाड़ा, मेडी, रायपुर, पावटा, मीना बडौदा, बडोली, श्यारोली, सेवा, जीवली, उदेई खुर्द, महानंदपुर ड्योड़ा, पीलोदा, बगलाई, अहमदपुर, आस्ट्रोली मय सोनपुर, बाढ़कलां, बिदरखां, हिंगोटिया, सलेमपुर, उमरी, बूचोलाई, अमरगढ़, बामन बडौदा, नौगांव, खुंटला सलोना, कुनकटा कलां, तलावड़ा, मीनापाड़ा, नारायणपुरा टटवाड़ा, खेड़ाबाढ़ रामगढ़, हीरापुर, महकलां, चूली, छावा, खानपुर बडौद, जाट बडौदा, टोकसी, उदेई कलां ग्राम पंचायतें शामिल थीं।
अब वजीरपुर को नवीन पंचायत समिति बनाकर गंगापुर सिटी से रेंडायल गुर्जर, मोहचा, भालपुर, सिवाला, मोहचा का पुरा, खण्डीप, फुलवाड़ा, मेडी, रायपुर, कुसाय, पावटा, मीना बडौदा, बडोली, श्यारोली, शेखपुर, सेवा, जीवली, उदेई खुर्द, महानंदपुरा, कमालपुर, पीलोदा, बगलाई, उदेई कलां, टोकसी को वजीरपुर में शामिल किया गया है।
वजीरपुर में छह नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं जिनमें मोहचा का पुरा, कुसाय, शेखपुर, कलामपुर, अलीगंज, हबीबपुर-मोतीपुरा, मच्छीपुरा शामिल हैं।
पंचायत समिति | पहले | अब | नवीन |
---|---|---|---|
सवाई माधोपुर | 37 | 42 | 05 |
गंगापुर सिटी | 43 | 26 | 05 |
वजीरपुर (नई पं.स.) | 00 | 24 | 04 |
खंडार | 31 | 37 | 06 |
बौली | 24 | 31 | 07 |
बामनवास | 39 | 47 | 08 |
मलारना डूंगर | 27 | 29 | 02 |
चौथ का बरवाड़ा | 23 | 27 | 04 |
आपत्तियों के लिए 6 मई तक का समय
इस प्रस्ताव पर 6 मई तक आमजन से आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इसे अंतिम रूप देकर शासन सचिवालय भेजा जाएगा। प्रस्ताव की प्रतियां जिला परिषद कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालयों और संबंधित ग्राम पंचायतों में अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई हैं।